नवादा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर नहीं रहने से मरीजों को बड़ी परेशानी, दो घंटे तक उपाधीक्षक ने किया इलाज

NAWADA : नवादा सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर नहीं रहने के कारण आम मरीजों को खूब परेशानी का सामना करना पड़ा है। इन्हीं वजहों से बिहार के नवादा का सदर अस्पताल हरदम सुर्खियों में ही रहता है। 

आलम तो यह है कि सिविल सर्जन की शिकायत के बावजूद भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं रहते हैं। मरीजों को परेशानी बढ़ने के बाद उप अधीक्षक को जानकारी मिलते ही तुरंत इमरजेंसी वार्ड में आकर लोगों का इलाज किए। 

Nsmch
NIHER

इस दौरान 2 घंटा तक इमरजेंसी वार्ड में मरीज लंबी कतार में खड़े रहे। लेकिन कोई भी मरीज का इलाज नहीं किए तो मरीज के द्वारा भी जमकर शोर-शराबा किया गया। 

नवादा के सिविल सर्जन पूरी तरह मुंहदर्शक बन गए हैं ना ही कोई उनकी बात को सुनता है और ना ही कोई उनकी बात पर कोई कार्य करता है। सिविल सर्जन की लापरवाही के कारण इस तरह का आलम भी देखने को मिल रहा है। किसी भी लोगों पर किसी भी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं किया जाता है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट