बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

12 सूत्री मांगों को लेकर सूबे के सभी नगर निकायों में सफाईकर्मियों ने किया काम बंद, पटना में जुलुस निकालकर दिखाई अपनी ताकत

12 सूत्री मांगों को लेकर सूबे के सभी नगर निकायों में सफाईकर्मियों ने किया काम बंद, पटना में जुलुस निकालकर दिखाई अपनी ताकत

PATNA : बिहार भर के सभी नगर निकाय सफाई कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसका ऐलान बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा व बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ द्वारा किया गया है। बताते चले कि अपनी 12 सूत्री मांगों में शामिल सफाई मजदूरों के खाली पदों की जल्द बहाली ,सफाई मजदूरों को कभी भी सरकारी नौकरी नही देने के निर्णय का भी विरोध किया है। गौरतलब हो कि आउटसोर्सिंग पर बहाल सफाई कर्मियों के जिम्मे सफाई पर सूबे को निर्भर रहना पड़ सकता है ऐसे में राजधानी सहित जिलो में इसका दंश झेलना पड़ सकता है।

शहर में हड़तालकर्मियों ने निकाला जुलूस

बिहार लोकल बौडीज कर्मचारी सयुक्त मोर्चा ,स्थानिय।निकाय कर्मचारी महासंघ  के  आह्वान पर 7सितम्बर से होने वाले  नगर निकायों मे अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में बिहार के नगर निगम, नगरपरिषद,नगर पंचायतो मे हड़ताल जुलुस निकाला गया। पटना नगर निगम के कर्मचारियो ने भी प्रधान कार्यालय मौर्यलोक से जुलुस निकाला, जो बुद्ध मार्ग,डाकबंगला,स्टेशन होते हुए बुद्ध स्मृति पार्क।पहुँचा जहां निगमकर्मियों ने अहिंसात्मक ढंग से  हड़ताल को मुकम्मल बनाने  का संकल्प।लिया।

जुलुस निकलने के पहले मोर्चा के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आमसभा हुई। जिसे मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह,समन्वय समिती के सन्योजक मंगल पासवान,सिटू के महासचिव गणेश प्रसाद सिंह, अराजपत्रित कर्मचारी संघ के महासचिव शशिकान्त राय, हिन्द मजदूर सभा के बिन्देश्वरी सिंह, इंटक के पांडेजी के साथ ही नीरजवर्मा, देवेन्द्र प्रसाद,दुर्गागोंड ने सम्बोधित किया और मांगो के पूर्ति होने तक हड़ताल जारी रखने का संकल्प लिया। 

Suggested News