बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डीएपी की समुचित सप्लाई नहीं होने से बिहार के कैश क्रॉप मक्का और गेहूं की फसल पर लगा ग्रहण,किसानों को बचाने की गुहार

डीएपी की समुचित सप्लाई नहीं होने से बिहार के कैश क्रॉप मक्का और गेहूं की फसल पर लगा ग्रहण,किसानों को बचाने की गुहार

PATNA : रबी में बिहार में मक्का की बुआई चरम पर है। कैश क्रॉप कहे जाने वाले मक्का के फसल इस बार डीएपी के अनुपलब्धता के कारण बर्बादी के कगार पर है। इस बार डीएपी की समुचित सप्लाई नहीं होने के कारण बिहार में मक्का और गेहूं की फसल पर ग्रहण लग गया है। 

बिहार राज्य खुदरा उर्वरक बीज कीटनाशी संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने डीएपी की अनुपलब्धता को देखते हुए बिहार सरकार, केंद्र सरकार, कृषि मंत्रालय को ट्वीट कर समय रहते डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही बिहार में डीएपी उपलब्ध नहीं कराया गया तो पूर्णियाँ प्रमंडल सहित बिहार के मक्का किसान बर्बाद हो जाएंगे। सभी जगह मक्का और गेंहू की बोआई का समय हो गया है। लेकिन डीएपी किसी बाजार में उपलब्ध नहीं है। रोजाना किसान डीएपी के लिए भटक रहे है, लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी खाली हाथ वापस आ रहे है। कुशवाहा ने भारत सरकार के कृषि मंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं कृषि मंत्री से ससमय DAP  उचित मात्रा में उपलब्ध कराने की माँग की है। ताकि किसान बर्बादी से बच सके। 

Suggested News