बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बारात लगने से पहले दूल्हे को आया मिर्गी का दौरा, लड़की पक्ष ने शादी से किया इंकार, बारातियों को बनाया बंधक

बारात लगने से पहले दूल्हे को आया मिर्गी का दौरा, लड़की पक्ष ने शादी से किया इंकार, बारातियों को बनाया बंधक

NALANDA : जिले के सारे थाना इलाके के गिलानीगांव मेंशादी के दौरान अजीबोगरीब घटना घटी। जहाँ शादी के पूर्व दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ने से दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार करते हुए दूल्हा समेत बारात को बंधक बना लिया। बताया जाता है कि पटना जिले के फतुहा निवासी अमर कुमार की शादी गिलानी गांव में हो रही थी। शुक्रवार को देर शाम बारात गांव पहुंची। जिसके बाद शादी की रस्म चल रही थी।रस्म के दौरान पुरोहित द्वारा लड़के के हाथ में जब कंगन बांधा जा रहा था। उसी बीच युवक को मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह बेहोश हो गया। 

पुरोहित ने जब इस बात की जानकारी वर पक्ष को दिया तो उनलोगों ने उसके साथ मारपीट और धमकी देते हुए किसी को यह बात बताने से मना कर दिया। काफी देर तक जब दूल्हे को होश नहीं आया तो धीरे धीरे यह बात वधू पक्ष को भी मालूम हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष में कहा सुनी होने लगा। गांव में घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा चलने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया और शादी में खर्च हुए रुपये की मांग को लेकर सभी को बंधक बना लिया। लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूल्हे की इस बीमारी के बारे में जानकारी नहीं दी गयी थी। हमलोगों से यह बात छिपाया गया। 

उन्होंने कहा की शादी में खर्च हुए 60 हजार रुपए जब तक नहीं मिलेगा। तब तक किसी को जाने नहीं देगें। इसके बाद गांव में पंचायती बुलायी गयी । जिसमें रुपए लौटाने की बात पर सहमति बनी। इसके बाद बंधक को रिहा कर दिया गया और बिना शादी के दूल्हे को लौटना पड़ा. थानाध्यक्ष दीनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पदाधिकारी को गांव भेजा गया था. शादी में खर्च हुए रुपए लौटाने पर लोगों को छोड़ दिया गया। इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News