बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरवाजे पर पहुंची बारात और दूल्हे को देखते ही लड़की वालों के उड़े होश, जानिए पूरा मामला....

दरवाजे पर पहुंची बारात और दूल्हे को देखते ही लड़की वालों के उड़े होश, जानिए पूरा मामला....

News4nation desk : बारात दरवाजे पर पहुंच चुकी हो। जयमाल की तैयारी हो रही हो और अचानक पता चले कि जिस लड़के से शादी तय हुई थी उसकी जगह दूल्हा कोई और है तो सोचिए क्या होगा। 

दरअसल एक ऐसा ही मामला यूपी के एटा से सामना आया है। जहां आई एक बारात में दूल्हा बदलने की बात पर जमकर हंगामा हुआ। लड़की वालों का कहना था कि सगाई किसी और लड़के से हुई थी, दूल्हा बनकर जो लड़का आया है वो कोई और है। जैसे ही इस बात की जानकारी दुल्हन को हुई तो उसने शादी करने से ही इंकार कर दिया। 

इसके बाद गांव वालों ने बारात को बंधक बना लिया। घंटों हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह बंधक बनाए गए लोगों को छुड़वाया। वहीं दुल्हन के बयान पर पुलिस ने लड़के वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि जिले के जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव ढटिंगरा में मैनपुरी के हरचंदपुर से बारात आई थी। बारात के आगमन और उसके स्वागत के बाद द्वारपूजा की तैयारी हो रही थी, लेकिन जैसे ही लड़की वालों ने दूल्हे का चेहरा देखा तो परेशान हो गए। घर वालों ने बताया यह तो वह नहीं है जिसके साथ सगाई की गई थी। धीरे-धीरे यह बात गांव में फैल गई। गांव वालों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। इसी बीच यह बात दुल्हन तक पहुंच गई। उसने तो शादी से ही इंकार कर दिया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पहले थाने में दोनों पक्ष मेंसमझौते की कोशिश की गई। बात न बनने पर दूल्हा पक्ष के खिलाफ लड़की पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद बारात को जाने दिया।


Suggested News