बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बगहा में प्रखंड प्रमुख के चुनाव के दौरान जमकर हुआ बवाल, दो पक्षों के बीच हुई रोड़ेबाजी

बगहा में प्रखंड प्रमुख के चुनाव के दौरान जमकर हुआ बवाल, दो पक्षों के बीच हुई रोड़ेबाजी

BAGAHA : जिले के मधुबनी प्रखंड में ब्लाक प्रमुख व उप प्रमुख चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जमकर हंगामा हो गया। पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से खूब ईट-पत्थर चलें। हालांकि इस बीच वाहनों के कांच भी टूटे। इस घटना में कई लोग जख्मी भी हो गए। प्रखंड व अनुमंडल गेट के पास एनएच 727 पर हंगामा होता देख विधि व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। मधुबनी प्रखंड प्रमुख के चुनाव के दौरान हंगामा होने के बाद पुलिस पहुंचकर मामले को शांत करते हुए विजयी विजया सिंह को पुलिस सुरक्षा में उनके घर छोड़ा गया। 

पूर्व मंत्री राजेश सिंह के भाई विजय सिंह की पत्नी विजया सिंह और रागिनी चौबे के बीच प्रमुख पद पर चुनाव हुआ। जिसमें रागनी चौबे पराजित हो गई। हार से बौखलाए समर्थकों ने अपनी हार स्वीकार नहीं करते हुए उग्र हो गए और पहले गाली गलौज और बाद में ईंट पत्थर से हमला कर दिए। पूर्व मंत्री राजेश सिंह ने वर्तमान विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा हार को नहीं पचा पाने की स्थिति में हमला किया गया है। उन्होंने लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। 

वहीँ एसडीएम दीपक कुमार मिश्र ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक नई परम्परा की शुरुआत हो रही है जो उचित नहीं है। जीत या हार को स्वीकार कर शांति बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। ड्यूटी में तैनात दंडाधिकारी द्वारा मामले के संबंध में प्राथमिकी की जाएगी।


बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News