बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

MOTIHARI NEWS : एसपी के निरीक्षण के दौरान नशे में धूत मिला सिपाही, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

MOTIHARI NEWS : एसपी के निरीक्षण के दौरान नशे में धूत मिला सिपाही, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

MOTIHARI : जिले के एसपी नवीन चन्द्र झा की ओर से आज बड़ी कार्रवाई की गयी है। मतदान केंद्र पर तैनात सिपाही को नशे के हालत में एसपी के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है की एसपी नवीन चन्द्र झा आज मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान ढाका प्रखण्ड के बूथ संख्या 213 पर तैनात सिपाही को नशे के हालत में देखा गया। इसके बाद एसपी के निर्देश पर सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

गिरफ्तार करने के बाद सिपाही को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उसकी मेडिकल जांच करायी गयी। इस जांच में अल्कोहल की पुस्टि हुई है। बताया जा रहा है की गिरफ्तार सिपाही को जेल भेजने के साथ बर्खास्तगी की कार्रवाई भी जाएगी। 

मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव के दौरान ढाका के बूथ संख्या 213 पर सिपाही विशेष कुमार सिंह तैनात था। जिसे नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है।   

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News