बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

INTERNATIONAL NEWS : बैठक के दौरान सांसद पर चाकू से जानलेवा हमला, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

INTERNATIONAL NEWS : बैठक के दौरान सांसद पर चाकू से जानलेवा हमला, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

N4N DESK : ब्रिटेन में एक सांसद की चाकू मारकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद अपने क्षेत्र के कुछ लोगों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान के शख्स उनके दफ्तर में घूस आया और सांसद पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ने भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसद डेविड अमिस की उम्र 69 साल बताई जा रही है, जो प्रधानमन्त्री बोरिस जानसन के की पार्टी के पुराने नेता माने जाते हैं। हमेशा की तरह वे लोगों के साथ अपने दफ्तर में बैठक कर रहे थे। इस दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालाँकि बताया जा रहा है की आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस घटना के बारे में अभी पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। 

गौरतलब है की अमीस पहली बार 1983 में सांसद चुने गए थे। काफी दिनों तक उन्होंने चुनाव क्षेत्र बदला और 1997 से साउथएंड इलाके से सांसद चुनकर आए। अमीस ने जानवरों के लिए काफी काम किया है। उनकी तरफ से जानवरों के संरक्षण के लिए कई अभियान चलाए गए। इससे पहले 2010 में लेबर पार्टी के सांसद स्टीफन टिम्स पर भी इसी तरह का हमला किया गया था। इसके बाद 2016 में लेबर पार्टी के जोए कॉक्स पर भी फायरिंग की गई थी। इस घटना के बाद ब्रिटेन के राजनीति में हड़कंप मच गया है।




Suggested News