बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पंचायत चुनाव के दौरान लोगों ने किया जमकर बवाल, ईवीएम तोड़ी, पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट

BIHAR NEWS : पंचायत चुनाव के दौरान लोगों ने किया जमकर बवाल, ईवीएम तोड़ी, पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड में हो रहे पंचायत में उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया है। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे उपद्रवियों ने मतदान कर्मियों और पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ ईवीएम को तोड़ दिया है। कल्याणपुर के पीपरा खेम पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 273 पर हुई घटना में एक पुलिस के अधिकारी का सिर फट गया। जबकि उपद्रवियों ने मतदान केंद्र के कर्मियों और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट किया है। उपद्रवियों ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनके मोबाइल को तोड़ दिया है। घटना के तत्काल बाद जख्मी पुलिस अधिकारी का इलाज कल्याणपुर पीएचसी में कराया गया है। 

वही सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मतदान केंद्र पर पहुंचे है। साथ ही एसपी नवीन चंद्र झा, चकिया एसडीओ और डीएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच किया है। उपद्रवियो ने मतदान केंद्र के ईवीएम मशीन को तोड़ दिया है। जिस कारण मतदान कार्य बंद है। उपद्रवियों ने स्कूल की कुर्सियों और उपकरणों को भी क्षति पहुंचाया है। घायल एएसआई उमेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि एकाएक सैकड़ो की संख्या में उपद्रवियों ने हमला बोल दिया। हमला कर उपद्रवियों ने मारपीट कर मतदानकर्मियों और पुलिसकर्मियों को घायल किया है। 

हमला के दौरान उपद्रवियों ने महिला पुलिस कर्मियों से हथियार छिनने का प्रयास किया। साथ ही महिला पुलिसकर्मी के मोबाइल को तोड़ दिया है। वही मौके पर पहुँचे एसपी नवीन चंद्र झा ने कहा कि पूरे मामले की जांच किया जा रहा है। उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा। साथ ही उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाएगा।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News