बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समस्तीपुर में प्रमुख चुनाव के दौरान जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

समस्तीपुर में प्रमुख चुनाव के दौरान जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SAMASTIPUR : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव अनुमंडल कार्यालय पर सदस्यों के द्वारा कराया जा रहा है। प्रथम पाली में कल्याणपुर प्रखंड, दूसरी पाली में पूसा प्रखंड के प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव होना था। इसमें प्रथम पाली में कल्याणपुर प्रखंड प्रमुख का चुनाव खत्म होने के बाद पूसा प्रखंड के प्रमुख का चुनाव शुरू होने वाला था। 

इस दौरान सभी पंचायत समिति सदस्य अनुमंडल कार्यालय के अंदर प्रवेश करने लगे। इसी दौरान मुख्य द्वार पर पूर्व प्रमुख के समर्थकों पर आरोप लगाया गया की दो पंचायत समिति सदस्य का प्रमाण पत्र छीन कर दुसरे गुट के लोग भाग गए हैं। इस दौरान लोगों ने जमकर बवाल काटा। यहां तक की मारपीट की नौबत आ गयी। 

हालात को काबू में करने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची और लाठी भी चटकाए। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीँ पुलिस की कार्रवाई के बाद विपक्षी पार्टी के समर्थकों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा समझाने के बाद सड़क जाम खत्म कराया जा सका। 

समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट 

Suggested News