बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पेशी के दौरान सिविल कोर्ट के हाजत से दो कैदी फरार, पुलिस कार्रवाई में जुटी

पेशी के दौरान सिविल कोर्ट के हाजत से दो कैदी फरार, पुलिस कार्रवाई में जुटी

MOTIHARI : मोतीहारी सेंट्रल जेल में बंद दो कैदी पेशी के दौरान सिविल कोर्ट से फरार हो गए है। शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार दोनो कैदी सिविल कोर्ट के हाजत का ग्रिल काटकर फरार हो गए है। पिछले 5 मार्च 2022 को पीपरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन तस्करो पर शराब तस्करी के तीन मामले दर्ज है। जिसमे दो पूर्वी चंपारण के पीपरा थाना में दर्ज है तो एक मामला समस्तीपुर के वरिशनगर थाना में दर्ज है।  हरियाणा के बेवनी जिला के सदरेवानी थाना का निवासी सोमवीर और हिसार जिला के सिटी हनसी थाना क्षेत्र का निवासी नरेश कुमार फरार हुए है। 

घटना को लेकर बताया गया कि सोमवार सुबह सेंट्रल जेल से कोर्ट में पेशी के लिये 151 कैदियों को सिविल कोर्ट लाया गया था। सदरेवानी और नरेश को दोपहर बाद चार बजे सेशन कोर्ट में पेश करना था। पुलिस कर्मी अन्य कैदियों की पेशी में मशगूल थे,जब इन दोनों की पेशी की बारी आयी तो पुलिसकर्मियों ने इनकी खोज किया। तो जानकारी मिली कि दोनों हाजत में नही है। छानबीन के दौरान फरार मिले, हाजत के शौचालय के खिड़की के ग्रिल को काटकर फरार हो गये है। जिसके बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप सा मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों नही मिले। 

एसपी ने कहा - होगी कार्रवाई

इधर कैदियों के फरार होने पर एसपी डॉ कुमार आशीष ने कहा है कि कोर्ट के प्रभारी पदाधिकारी से जानकारी मांगी गई है। जानकारी रिपोर्ट आने पर दोषी कर्मियों पर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

मालूम हो कि कोर्ट हाजत से फरार दोनों कैदी 5 मार्च 2022 को होली के पूर्व जश्न मानने के लिये शराब की खेप ट्रक से लेकर हरियाणा से आये थे,लेकिन पीपरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर ट्रक में बने तहखाना से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब के साथ दोनो तस्करो को गिरफ्तार किया था। इधर कोर्ट हाजत से फरार होने के मामले में दोनों तस्करो पर मोतिहारी नगर थान में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

Suggested News