बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह के सरकारी आवास पर छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति का बार-बार आ रहा था फ़ोन...जानिए कौन था वो शख्स

अनंत सिंह के सरकारी आवास पर छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति का बार-बार आ रहा था फ़ोन...जानिए कौन था वो शख्स

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर पर जब छापेमारी चल रही थी तो एक व्यक्ति का फोन बार-बार आ रहा था। वह शख्स पटना से दूर था, लेकिन वह हर घटना की पल-पल की जानकारी लेना चाह रहा था।

बीती रात जब पटना पुलिस अनंत सिंह के सरकारी आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो विधायक तो नहीं मिले, लेकिन उनकी पत्नी और उऩका छोटा बेटा वहां मौजूद था। पुलिस ने विधायक की पत्नी नीलम देवी से काफी देर तक पूछताछ की।

जानकारी के अनुसार जब अनंत सिंह के सरकारी आवास पर रेड किया जा रहा था तो उस घऱ में मौजूद सभी लोगों का मोबाईल जब्त कर लिया गया था। यहां तक कि उनकी पत्नी नीलम देवी का मोबाईल भी पुलिस ने जब्त कर लिया था।

अनंत सिंह के दामाद का बार-बार आ रहा था फोन

अनंत सिंह की पत्नी के मोबाईल पर बार-बार उऩके दामाद जो दिल्ली में एक सरकारी अधिकारी हैं उऩका फोन आ रहा था। वह अपनी सास नीलम देवी से बात करना चाह रहे थे, लेकिन मोबाईल को पुलिस अपने पास रखी हुई थी इसलिए बात नहीं हो पा रही थी। 

अनंत सिंह की पत्नी के मोबाईल पर दामाद ने कई दफे फोन किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। करीब चार घंटे तक मोबाईल पुलिस के कब्जे में रहा। हालांकि छापेमारी खत्म होने के बाद अनंत सिंह पत्नी का मोबाईल दे दिया गया। जबकि  विधायक का सरकारी मोबाईल को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News