बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में लूट के दौरान गैस एजेंसी के स्टाफ को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

सिवान में लूट के दौरान गैस एजेंसी के स्टाफ को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

SIWAN : जिले में बेख़ौफ़ अपराधी गंभीर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस एक मामले को सुलझा नहीं पाती है की अपराधी दूसरी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में बेख़ौफ़ अपराधियों ने ऋचा गैस एजेंसी के मालिक जेडीयू नेता जिशु सिंह के स्टाफ को गोली मार दी है। ऋचा गैस एजेंसी के गोदाम इंचार्ज सह कैशियर अमित कुमार सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी है। 

गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस दल बल के साथ सदर अस्प्ताल पहुंची और जख्मी स्टाफ से पूछताछ की। लेकिन सिवान में जिस तरह आपराधिक घटनाएं घट रही है। पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई है। 

ऋचा गैस एजेंसी के गोदाम इंचार्ज सह कैशियर अमित कुमार सिंह को अपराधियों ने उस वक्त गोली मारी। जब अपने गोदाम को बंद कर सारा पैसा लेकर घर जा रहे थे। तभी अपराधियों ने  घटना अंजाम दिया। जब स्थानिय लोग दौड़े तो अपराधी पैसा से भरा बैग छोड़ फरार हो गए। गैस एजेंसी के कुछ स्टाफ अमित कुमार सिंह के गाड़ी के पीछे थे। उन्होंने हल्ला किया तो वे बैग छोड़कर भाग गए।

सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News