बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डकैती के दौरान महिला ने सोने की चेन देने से किया इनकार, गोली मारकर कर दी हत्या

डकैती के दौरान महिला ने सोने की चेन देने से किया इनकार, गोली मारकर कर दी हत्या

MUZAFFARPUR : जिले में आज अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक घर में लूटपाट के दौरान एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली से एक बच्ची भी घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के साहेबगंज इलाके में आज सुबह 4 हथियारबंद अपराधी एक घर में घूस गये। इस दौरान अपराधियों ने पूरे घर को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। वहीं जाते-जाते घर की एक महिला के गले में पड़े सोने की चेन पर उनकी नजर पड़ गई। अपराधियों ने महिला से चेन की मांग की। जब उसने देने से इनकार किया तो उसे गोली मार दी। इस घटना में जहां महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक छोटी बच्ची को भी गोली लग गई। 

गोली लगने से गंभीर रुप से घायल बच्ची को इलाज के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलि मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Suggested News