बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में नाबालिग से दुष्कर्म, सात आरोपी गिरफ्तार

पटना में नाबालिग से दुष्कर्म, सात आरोपी गिरफ्तार

PATNACITY : अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी में एक नाबालिग के सााथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. दुष्कर्म के घटना की जानकारी मिलते ही अगमकुआं पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है. 

इस मामले को लेकर अगमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 21 जून को बड़ी पहाड़ी में एक नाबालिग के साथ सात लोगों ने दुष्कर्म किया. जिसके बाद पीड़िता ने 25 जून को अगमकुआं थाना में सात लोगों को नामजद करते हुए दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था. 

जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया. जांच के बाद आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई हैं. जिसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और सातों नामजद दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

गिरफ्तार किए गए दुष्कर्मियों में बड़ी पहाड़ी निवासी अखिलेश, उत्तम, भोला, महादेव, अजित, लक्ष्मण और मीरा है. पुलिस गिरफ्तार हुए सभी दुष्कर्मियों से गहनतापूर्वक पूछताछ कर रही है. 

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News