बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने संत जोसेफ हाई स्कूल में डाला वोट, लोगों से मतदान करने की अपील की

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने संत जोसेफ हाई स्कूल में डाला वोट, लोगों से मतदान करने की अपील की

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस बीच सुबह 7 बजे से ही राज्यपाल और बिहार के उपमुख्यमंत्री ने अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान किया। सुबह सात बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बुधवार को सुबह 7 बजे राजेन्द्र नगर रोड नं. 5 स्थित सन्त जोसेफ हाई स्कूल के बूथ पर मतदान किया। 

उन्होंने सभी नियमों का पालन किया। मास्क पहना था, फिर हाथ को सैनिटाइज किया। सोशल डिस्टेंस का पालन किया। 

इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राज्य के लोगों ने से अपील की है कि लोकतंत्र के पर्व में सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि मैंने अभी जलपान नहीं किया है। पहले मतदान किया है फिर जलपान के लिए अब जाउंगा। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने तय कर लिया है कि वो एनडीए को ही वोट करेंगे। 



Suggested News