बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जल, जीवन और हरियाली से ही होगी खुशहाली, सभी सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर प्लांट: CM नीतीश

जल, जीवन और हरियाली से ही होगी खुशहाली, सभी सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर प्लांट: CM नीतीश

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जल,जीवन और हरियाली से ही खुशहाली आएगी। सीएम नीतीश ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को लेकर जन जागृति की जरुरत है। इसको लेकर पूरे बिहार में अभियान चलाना होगा। सीएम नीतीश पटना के बापू सभागार में जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत जन जागरुकता अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि पहले सौर ऊर्जा को लोग नकली बिजली कहते थे, लेकिन लोगों को मालूम नहीं की यही असली बिजली है। ग्रिड से आने वाली बिजली कोयले की बिजली है। कोयले का भंडार सीमित है एक दिन खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अनुपात में कमी आयी है और यही जलवायु परिवर्तन है। कुएं के इस्तेमाल न करने से जलस्तर में गिरावट आयी है।हम पूरे बिहार में एक अभियान चलाएंगे।

सीएम नीतीश ने कहा कि ग्लेशियर कम होते जा रहे हैं और रेगिस्तान बढ़ता जा रहा है।ऐसा क्यों हो रहा है इसका परिणाम क्या होगा। अब लोगों को सचेत होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण की वजह से अब वज्रपात भी अधिक हो रहा है।

बता दें किजल-जीवन-हरियाली अभियान की विधिवत शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इससे पहले जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। 

Suggested News