बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JDU में भूचाल! मंत्री नहीं बनाए जाने से 'कुशवाहा' नाराज , कैबिनेट विस्तार के बाद लौटेंगे पटना...

JDU में भूचाल! मंत्री नहीं बनाए जाने से 'कुशवाहा' नाराज , कैबिनेट विस्तार के बाद लौटेंगे पटना...

पटना. नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों का मंगलवार को शपथ ग्रहण है। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस बीच नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से बड़ी खबर निकल कर के सामने आ रही है। जेडीयू के अंदर भूचाल की खबर है।

बताया जाता है कि पार्टी संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा नाराज हो गए हैं। नाराजगी ऐसी कि वे पटना से बाहर निकल गए हैं । वह मंत्रियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद ही वापस पटना लौटेंगे. JDU सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधान पार्षद उपेंद्र कुशवाहा रविवार को ही पटना से दिल्ली के लिए निकल गए। जानकारी के अनुसार वे अब 20-21 अगस्त को वापस पटना लौटेंगे।

बताया जाता है की नीतीश कुमार उन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं करा रहे हैं । इस वजह से नाराज हैं । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें संगठन में ही काम करने को कहा है। दरअसल, वे काफी दिनों से इस आस में थे कि उन्हें सरकार में शामिल किया जाएगा। जेडीयू में अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय के बाद नीतीश कुमार ने उन्हें संसदीय बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद बिहार विधान परिषद का सदस्य भी बनाया। तभी से यह चर्चा थी कि उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कैबिनेट में शामिल कराया जाएगा। जेडीयू का भाजपा से रिश्ता टूटने के बाद कहा जा रहा था कि इस बार उन्हें हर हाल में मंत्री बनाया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार की तरफ से स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद वे पटना से बाहर निकल गए हैं। अब 19 तारीख को वापस लौटेंगे।

नाराजगी नहीं

हालांकि उपेन्द्र कुशवाहा की तरफ से कहा गया है कि नाराजगी की कोई बात नहीं है। वे दिल्ली किसी काम से आये हुए हैं।मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है।


Suggested News