बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार हिली धरती, दिल्ली एनसीआर सहित कई शहरों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

BIG BREAKING : एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार हिली धरती, दिल्ली एनसीआर सहित कई शहरों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

N4N DESK : देश की राजधानी सहित कई राज्यों में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। देर शाम 7.57 बजे आये इस भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र नेपाल के शिलांग में बताया जा रहा है। जो धरती की सतह से करीब 10 किलोमीटर अन्दर बताया जा रहा है। 


इस दौरान करीब 54 सेकेण्ड तक धरती डोलती रही। जिससे लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक देश के करीब 12 राज्यों में इस भूकंप के झटके को महसूस किया गया है।  

बता दें की एक हफ्ते के भीतर खासकर दिल्ली एनसीआर में भूकंप की दूसरी बड़ी घटना है। बीते मंगलवार को हिमालयी क्षेत्र में देर रात भूकंप के तगड़े झटके आए थे। जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी। 

जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे। भूकंप के झटके नेपाल के कुछ हिस्सों और उत्तरी भारत में भी महसूस किए गए थे। भूकंप के चलते नींद में सो रहे लोग आधी रात को अचानक घरों से बाहर आ गए थे। 

Suggested News