बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में सनकी पति ने पत्नी के पेट में मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

पटना में सनकी पति ने पत्नी के पेट में मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

PATNA : पटना से सटे बिक्रम में सनकी पति ने अपनी ही पत्नी के पेट में गोली मार दी है। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद ले आए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखकर उसे पीएमसीएच  रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

महिला की पहचान बिक्रम के गोपालपुर निवासी मधेश्वर यादव की पत्नी शांति देवी 55 वर्षीय के रूप में हुई है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद फौरन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। 

इस मामले को लेकर बिक्रम थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि घरेलू विवाद में पति ने ही अपनी पत्नी को गोली मारी है। महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति मधेश्वर यादव को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

पटना से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News