बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना संकट के बीच आर्थिक गतिविधियां धीमी, फिर भी देश का खजाना विदेशी मुद्रा से भरा

कोरोना संकट के बीच आर्थिक गतिविधियां धीमी, फिर भी देश का खजाना विदेशी मुद्रा से भरा

News4nation desk : कोरोना संकट और इसके रोकथाम को लेकर लगे लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियां बहुत धीमी रफ्तार से चल रही हैं। आर्थिक गतिविधियों के धीमी रफ्तार की वजह से देश के आर्थिक मोर्चे पर लगातार खराब खबरें ही आ रही हैं। इस बीच देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार राहत भरी खबरें दे रहा है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार में 31 जुलाई को खत्‍म हुए सप्‍ताह के दौरान 11.94 अरब डॉलर की जबरदस्‍त बढ़त दर्ज की गई है। इसके साथ ही फॉरेक्‍स रिजर्व 534.57 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले 24 जुलाई को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 4.993 अरब डॉलर बढ़कर 522.630 अरब डॉलर हो गया था।

आरबीआई के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार अब तक अपने शीर्ष स्‍तर पर पहुंच गया है यानी इससे पहले भारत के पास कभी इतनी विदेशी मुद्रा नहीं थी। मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्‍पतिवार को कहा था कि 534.6 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार 13.4 महीने के आयात खर्च के बराबर है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में 31 जुलाई तक विदेशी मुद्रा भंडार में 56.8 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई है।

वहीं केंद्रीय बैंक का कहना है कि एफसीए भी 10.35 अरब डॉलर बढ़कर 490.83 अरब डॉलर हो गई हैं. इससे समीक्षाधीन सप्ताह में सोने का भंडार 1.53 अरब डॉलर बढ़कर 37.63 अरब डॉलर हो गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत का आरक्षित मुद्रा भंडार 5.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.64 अरब डॉलर हो गया है। साथ ही आईएमएफ में देश का विशेष आहरण अधिकार भी 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.48 अरब डॉलर हो गया है।

आरबीआई के मुताबिक, इससे पहले 24 जुलाई को खत्म हफ्ते में भी विदेशी मुद्रा भंडार 4.993 अरब डॉलर बढ़कर 522.630 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। वहीं, 5 जून को खत्म हुए सप्ताह में पहली बार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 500 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर से ऊपर निकल गया था। विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी होने का सबसे बड़ा कारण 31 जुलाई 2020 को समाप्त सप्ताह में फॉरेन करेंसी असेट्स का बढ़ना बताया जा रहा है, जो मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होता है।

Suggested News