बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरजेडी नेता की संपत्ति जब्त, समस्तीपुर के अशोक यादव पर ईडी की कार्रवाई

आरजेडी नेता की संपत्ति जब्त, समस्तीपुर के अशोक यादव पर ईडी की कार्रवाई

SAMASTIPUR : लालू परिवार और आरजेडी से जुड़े नेताओं के दिन आजकल बुरे चल रहे हैं। समस्तीपुर में मंगलवार को दिन भर चली कार्रवाई के बाद ईडी ने समस्तीपुर के आरजेडी नेता और गैंगस्टर अशोक यादव की 10 करोड़ की संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया है।

प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई

अशोक यादव की जिन संपत्तियों को ईडी ने अपने कब्जे में लिया है उसमें पटना के रूकनपुरा में स्थित मकान के साथ - साथ पटना के ही फुलवारीशरीफ से लेकर समस्तीपुर के बिथान तक में उसके 25 भूखंड भी शामिल हैं। जब्त की गई संपत्ति की कीमत तकरीबन 10 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।

कौन है अशोक यादव

अशोक यादव समस्तीपुर जिले खासतौर पर रोसड़ा का नामी गैंगस्टर है। अपराध की दुनिया मे अपना दबदबा बनाने के बाद वह आरजेडी में भी सक्रिय हो गया। अशोक यादव के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा अपराध के मामले दर्ज हैं। हत्या सहित अन्य बड़े अपराधों में अशोक यादव के खिलाफ केस दर्ज होने और चार्जशीट होने के बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है।

ईडी को मिली चौकाने वाली जानकारी

पटना से समस्तीपुर तक अशोक यादव के खिलाफ हुई कार्रवाई के दौरान ईडी को कई चौकाने वाली जानकारी भी मिली है। अपराध की दुनिया से पैसा कमाने के बाद अशोक यादव ने अपनी पत्नी विभा देवी के नाम से भारत पेट्रोलियम की एक गैस एजेंसी भी ले रखी थी। इस गैस एजेंसी को खोलने के लिए अशोक यादव ने मोटी रकम खर्च की। विभा देवी बिथान की प्रखंड प्रमुख हैं। आरजेडी में सीधे तेजस्वी यादव तक पहुंच रखने वाले अशोक यादव के खिलाफ इस कार्रवाई के बाद सियासत होना भी तय माना जा रहा है।

Suggested News