बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए खुशखबरी, वेतन के लिए जारी हुआ 593 करोड़

विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए खुशखबरी, वेतन के लिए जारी हुआ 593 करोड़

न्यूज़ 4नेशन डेस्क : बिहार के सभी विश्वविद्यालय शिक्षक और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. राज्य के शिक्षा विभाग ने वेतन देने के संबंध में 593 करोड़ रूपये जारी किए हैं. इन पैसों से सभी विश्वविद्यालय शिक्षक, कर्मचारियों, रिटायर्ड शिक्षक, रिटायर्ड कर्मचारी को दो महीने का वेतन और पेंशन दिया जाएगा. 


वहीँ पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय को अप्रैल से लेकर जुलाई तह चार महीने का वेतन देने की राशि दी गई है. शिक्षा विभाग के तरफ से जारी की गई रकम के बाद अब जल्द ही विश्वविद्यालय शिक्षक को पेमेंट का भुगतान किया जाएगा. 


शिक्षा विभाग द्वारा हर विश्वविद्यालय को दी गई राशि:-


1. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय- 1.17 अरब

2. मगध विश्वविद्यालय - 94.06 करोड़

3.  पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय -  82.93 करोड़

4. एलएन मिथिला विश्वविद्यालय - 72.83 करोड़

5. पटना विश्वविद्यालय - 48.66 करोड़

6. तिलकामांझी विश्वविद्यालय - 46.47 करोड़

7. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय - 38.95 करोड़

8. अरबी-फारसी विश्वविद्यालय - 36.54 लाख

9. बीएन मंडल विश्वविद्यालय - 34.54 करोड़ 

10. जयप्रकाश विश्वविद्यालय -  28.17 करोड़ 

11. केएसडीएस विश्वविद्यालय - 12.53 करोड़

12. मुंगेर विश्वविद्यालय -  8.47 करोड़ 

13. पूर्णिया विश्वविद्यालय - 8.01 करोड़


Suggested News