बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरजेडी विधायक की ओर से लगाए गए पोस्टर पर शिक्षा मंत्री और मनोज झा ने दिया बड़ा बयान, कहा- राजद का ज्ञान बनावटी नहीं...

आरजेडी विधायक की ओर से लगाए गए पोस्टर पर शिक्षा मंत्री और मनोज झा ने दिया बड़ा बयान, कहा- राजद का ज्ञान बनावटी नहीं...

PATNA: नए साल के जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है। वहीं बिहार की सियासत में हलचल जारी है। वहीं नव वर्ष की शुभकामना देने के लिए सीएम आवास पर नेताओं का तांता लगा हुआ है। सभी सीएम को नव वर्ष की शुभकामना देने आ रहे हैं। इसी कड़ी में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भी सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे। 

जहां उन्होंने राजद के द्वारा 7 जनवरी को आयोजत कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही। वहीं जब उनसे पूछा गया कि उनके ही एक विधायक ने मंदिर को लेकर विवादित टिप्पणी की है। तो उन्होंने कहा कि,  यह उनकी अपनी मान्यता है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। यह अपनी अपनी आस्था की चीज है। हम हिंदू हैं तो हमरा विश्वास उसमें हैं यह उनकी अपनी समझ है।

वहीं 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में शामिल होने को लेकर जब शिक्षा मंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, न्योता मिलेगा तो जाएंगे। वहीं उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि, भगवान के अंदर प्राण देने का किसको अधिकार है भगवान तो सर्वव्यापी हैं उनकी प्राण देने की जरूरत नहीं है। 

मनोज झा ने कहा कि हर धर्म के प्रति सम्मान राजद के डीएन में है लेकिन क्या हम सावित्र बाई फूले को भूला दें। आज अगर उनके विचारों को हमारे विधायक उल्लेखित करते हैं तो राजद का मंदिर पर हमला हो गया। एक वंचित समाज की रहने वाली महिला की संदर्भ के लिए इस प्रकार की बातें उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि, मंदिर और भगवान के बारे में जितना राजद और राजद सुप्रीमो को है वह बनावटी नहीं है। हम लोग हे राम वाले लोग हैं। हमारे राम किसी से घृणा नहीं सिखाता है। अब भाजपा वाले सोच लें की वह क्या है। उन्होंने कहा कि राजद का पक्ष स्पष्ट है कि सर्व धर्म सम भाव । 

उन्होंने कहा कि, 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अगर राम जी आ जाएं तो पीएम मोदी से ही कई सवाल करेंगे। वह उनसे पूछेंगे की हमारे युवाओं का रोजगार कहां है ? देश में इतनी महंगाई क्यों है? लोगों में संपत्ति को लेकर ऐसे बंटवारे क्यों है ? मर्यादापुरुषोत्तम राम के उस छवि को ना ही पीएम मोदी समझते हैं और ना ही भाजपा के लोग समझते हैं।  

Suggested News