बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिक्षा मंत्री कृष्णंदन प्रसाद वर्मा ने अपने दूसरे PA को भी हटाया,कैबिनेट सचिवालय ने जारी किया आदेश

शिक्षा मंत्री कृष्णंदन प्रसाद वर्मा ने अपने दूसरे PA को भी हटाया,कैबिनेट सचिवालय ने जारी किया आदेश

PATNA: बिहार सरकार ने शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा के आप्त सचिव बाह्य की सेवा समाप्त कर दी है। इस संबंध में कैबिनेट सचिवालय ने पत्र जारी कर दिया है।

मंत्रिमंडल  सचिवालय विभाग के आदेश में कहा गया है कि नीतीश कुमार सिन्हा आप्त सचिव वाह्य की सेवा समाप्त की गई है। शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा की अनुशंसा के आलोक में नीतीश कुमार सिन्हा की सेवा अधिसूचना संख्या 323 के अनुसार स्वतः समाप्त हो जाती है।

बता दें कि शिक्षा मंत्री कृष्णंदन प्रसाद वर्मा का पीए पिंटू यादव मछली-भात का भोज देकर विवादों में आ गया था।मामला तूल पकड़ने के बाद भोज में शामिल जहानाबाद एसडीपीओ,सीओ समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है।वहीं पीए पिंटू यादव समेत कई लोगों के खिलाफ मखदुमपुर थाने में केस भी दर्ज किया गया है।

मामला तुल पकड़ने के बाद शिक्षा मंत्री ने लॉकडाउन में मछली-भात का भोज आयोजित करने वाले आरोपी पीए को हटाने की बात कही थी।पिंटू यादव के बाद दूसरे पीए नीतीश कुमार सिन्हा को भी हटा दिया गया है।

Suggested News