बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में ठंड का असर हवाई यात्रा पर, स्पाइस जेट की फ्लाइट पांच घंटे लेट पहुंची पटना, जानें कौन फ्लाइट कितनी रही लेट

बिहार में ठंड का असर हवाई यात्रा पर, स्पाइस जेट की फ्लाइट पांच घंटे लेट पहुंची पटना, जानें कौन फ्लाइट कितनी रही लेट

पटना. बिहार में ठंड का असर हवाई सेवा पर भी पड़ने लगा है। कोहरे और खराब मौसम की वजह से फ्लाइट देर से पहुंच रही है। सोमवार को एक दर्जन से अधिक फ्लाइटें लेट रही। स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या 480 दिल्ली-पटना पांच घंटे 15 मिनट की देरी से पटना लैंड की, जबकि स्पाइस जेट की ही फ्लाइट संख्या एसजी 8721 दिल्ली-पटना सुबह 8:50 बजे की जगह 9:10 बजे एयरपोर्ट पर लैंड की। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये फ्लाइट रही लेट

ठंड और कोहरे की वजह से फ्लाइट यूके 717 दिल्ली-पटना 20 मिनट देरी, 6ई2769 दिल्ली-पटना 43 मिनट देरी, 6ई6902 लखनऊ-पटना 24 मिनट देरी, जी8241 बेंगलुरू-पटना 25 मिनट देरी, 6ई2373 दिल्ली-पटना 21 मिनट देरी, जी81431 दिल्ली-पटना 34 मिनट देरी, 6ई6394 चंडीगढ़-पटना 21 मिनट देरी, 6ई6917 कोलकाता-पटना 34 मिनट देरी, एसजी480 दिल्ली-पटना पांच घंटे 15 मिनट देरी, 6ई214 दिल्ली-पटना 23 मिनट देरी, एसजी768 बेंगलुरू-पटना एक घंटे 16 मिनट देरी, 6ई695 दिल्ली-पटना 20 मिनट देरी, 6ई6735 20 मिनट देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंची।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर के बाद दिन और रात के तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट होगी। इससे ठंड का एहसास और भी होगा। बारिश और नमी की वजह से आर्द्रता बढ़ेगी। उत्तरी बिहार के पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर सहित 10 जिलों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान पूर्णिया में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित 10 जिलों में सुबह में हल्का कोहरा रहेगा। दिन के साथ आसमान साफ हो जाएगा, लेकिन बादलों की वजह से धूप का असर नहीं रहेगा।

Suggested News