बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार एनडीए में तकरार का असर! कल सीएम नीतीश का नहीं लगेगा जनता दरबार

बिहार एनडीए में तकरार का असर! कल सीएम नीतीश का नहीं लगेगा जनता दरबार

पटना. इस सोमवार को सीएम नीतीश का जनता दरबार कार्यक्रम नहीं आयोजित किया जाएगा। बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवलाय विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कल यानी इस सोमवार को होने वाले जनता दरबार को स्थगित कर दिया गया है। प्रेस नोट में बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों से इस सोमवार को जनता दरबार को स्थगित किया गया है।

बता दें कि हर सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों की समस्या सुनने के लिए जनता दरबार लगाते हैं। इसमें अपनी समस्याओं को लेकर लोग जनता दरबार पहुंचते है और सीएम नीतीश को बताते हैं। सीएम नीतीश उनकी जायज समस्या को सुनकर समाधान के लिए तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हैं।

बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर बिहार एनडीए में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। जदयू और भाजपा के बीच जुबनी जंग चल रही है। ऐसे में जनता दरबार का स्थगित होना, इस विवाद की ओर संकेत कर रहा है। लेकिन सरकार ने प्रेस नोट में बताया है कि अपरिहार्य कारणों से जनता दरबार को स्थगित किया गया है।


Suggested News