बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉकडाउन के बीच आज देश मनाएगा ईद, सीएम नीतीश ने दी ईद की बधाई

लॉकडाउन के बीच आज देश मनाएगा ईद, सीएम नीतीश ने दी ईद की बधाई

DESK : ईद-उल-फितर का चांद देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार (24 मई) को नजर आया। इसी के साथ सोमवार (25 मई) यानि आज ईद मनाई जा रही है. चांद दिखने के बाद लोगों ने भी एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए देश में लॉकडाउन लागू हैं और मस्जिदों समेत तमाम धार्मिक स्थल बंद हैं। इसीलिए मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से घर पर ही ईद की नमाज अदा करने का आग्रह किया है।

दिल्ली के प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे ईद मनाते समय सामाजिक मेलजोल से दूरी के नियम पर अमल के साथ-साथ लॉकडाउन नियमों का पालन करें। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि चांद दिख गया है और सोमवार (25 मई) को ईद मनाई जाएगी। उन्होंने कहा, ''हमने लोगों से एक-दूसरे को गले लगाने और हाथ मिलाने से बचने के लिए कहा है।''

सीएम नीतीश ने दी ईद की बधाई 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों को ईद-उल- फितर की बधाई दी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत एक महान राष्ट्र है, जहां विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच परस्पर सम्मान अनुकरणीय है। उन्होंने रविवार को कहा, ''मैं सभी लोगों को, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद की शुभकामनाएं देता हूं। ईद भाईचारे, प्रेम, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। हम सभी को समाज, राज्य और देश को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।''



Suggested News