बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में सड़क हादसे में आठ लोग घायल, सभी अस्पताल में इलाजरत

औरंगाबाद में सड़क हादसे में आठ लोग घायल, सभी अस्पताल में इलाजरत

औरंगाबाद. जिले के रफीगंज में सड़क दुर्घटना में 8 लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना रफीगंज गोह पथ के आंती मोड़ के पास घटी। इसमें ऑटो पलट जाने से 8 लोग घायल हो गये।

घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा 112 पर फोन किया गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। यहां डॉ. पप्पू कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में शेखपुरा गांव निवासी धनमतीया देवी, मुकेश कुमार, सुखदेव बिंद, जैतिया गांव निवासी अमन कुमार, जितेंद्र यादव दिल केश्वर दास प्रकाश कुमार इंद्रदेव कुमार बाधु दास शामिल है।

प्राथमिक उपचार कर रहे डॉ. पप्पू कुमार ने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य है। घायलों ने बताया कि रफीगंज प्रखंड कार्यालय से अपना कार्य करा कर लौट रहे थे, तभी मोड़ के पास यह घटना घटी, जिसमें आठ लोग घायल हो गये।

Suggested News