बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में छत गिरने से आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

गया में छत गिरने से आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

GAYA : जिले के वजीरगंज में मकान की छत गिरने से आठ लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है की पूरा परिवार छत पर सो रहा था, इसी बीच हादसा हो गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को गया के मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नागेन्द्र सिंह के यहां हुई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की रात में पूरा परिवार छत पर सो रहा था। उनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। इसी बीच छत के अचानक गिर जाने से उस पर सो रहे सभी लोग उसके मलबे में दब गए। छत गिरने की तेज आवाज से आसपास के ग्रामीण जाग गए और घर तक पहुंचे। लोगों ने देखा कि सभी लोग इसमें दबे हुए हैं। ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाई और सभी को मलबे से बाहर कर लिया। उसमें एक महिला और बच्चे सहित कुल 8 लोग दबे थे।

बाद में सभी को वजीरगंज सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में एक महिला एवं तीन बच्चों की हालत गंभीर बताते हुए ड्यूटी में रहे चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एजाज अहमद ने मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि अन्य चार की हालत सामान्य थी, जिसे सीएससी से इलाज की प्रक्रिया पूरी करके घर वापस भेज दिया गया है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 


Suggested News