बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में भारी संख्या में नकली नोट के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार, देशी पिस्टल और मैगजीन भी बरामद

सीतामढ़ी में भारी संख्या में नकली नोट के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार, देशी पिस्टल और मैगजीन भी बरामद

सीतामढ़ी. जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की है। इस दौरान जिला पुलिस ने बड़ी संख्या में नकली नोट के साथ आठ तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। साथ ही पुलिस ने इन आरोपियों से देशी पिस्टल और मैगजीन भी बरामद किया है।

इसमें रीगा और मेजरगंज थाना क्षेत्र से 4 लाख का नेपाली नोट, एक बंडल जाली नोट बनाने के कागज, एक पुलिस की वर्दी और तीन मोबाइल फोन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के पिपरा निवास सिकंदर महतो के पुत्र राजेंद्र महतो, मुन्ना कुमार व बैरगनिया थाना क्षेत्र के विज्ञानी निवासी देव नारायण झा के पुत्र बबलू झा के रूप में हुई है।

वहीं रीगा और मेजरगंज थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन 5 कारतूस व 5 मोबाइल के अलावा 36 हजार 5 सौ भारतीय नेपाली नोट, 17 हजार नेपाली नोट, 8 बंडल नेपाली नोट साइज का सादा कागजात, एक हीटर, 3 बण्डल प्लास्टिक का छोटा बड़ा समेत अन्य कागजात समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिराफ्तार की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के खैरवा गोट निवासी स्वर्गीय महेंद्र तिवारी के पुत्र सुशील कुमार तिवारी, मंटू मदारी के पुत्र लड्डू मदारी, स्वर्गीय मोहम्मद निजाम के पुत्र आफताब आलम व नेपाल के सरलाही जिला के मोतीपुर चंद्र नगर निवासी लालबाबू चौधरी की पत्नी सीमा चौधरी के रूप में हुई है।

इस संबंध मे सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है। जानकारी देते हुए सदर डीएसपी ने बताया की एसपी हर किशोर राय को गुप्त सूचना मिली थी की कुछ लोग जाली नोट का धंधा करते हैं, जो कि मेजरगंज थाना क्षेत्र के खैरवा निवासी सुशील तिवारी के स्थान पर इकट्ठा हुए हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए एसपी द्वारा सदर एसडीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर सूचना के सत्यापन व छापेमारी का आदेश दिया गया था।

वहीं दूसरी ओर एसपी को गुप्त सूचना मिली थी की रीगा और बैरगनिया थाना क्षेत्र में कुछ जाली नोट के अवैध कारोबारी छिपे हुए हैं। इस पर त्वरित कारवाई करते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसमें डुमरा थानाध्यक्ष, रीगा थानाध्यक्ष के साथ तकनीकी शाखा के बल द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान रीगा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी राजेंद्र महतो के घर की तलाशी ली गई। यहां से अन्य सामानों को बरामद कर उक्त लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।

Suggested News