बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक दिन में छह दुर्घटनाएं, एक ने गंवाई जान, सात की हालत गंभीर

 एक दिन में छह दुर्घटनाएं, एक ने गंवाई जान, सात की हालत गंभीर

भभुआ। कैमुर  जिले के मोहनिया अनुमंडल में  अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गयी। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों का अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया

पहली घटना  थाना क्षेत्र के छोटका पकड़िहार गांव में बुद्धू चौधरी के पुत्र गुड्डू चौधरी ट्रैक्टर लेकर गांव के बाहर खलिहान में धान की दौनी करने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर के चाट में पलट गया। जिससे उनको गंभीर चोट आई। स्वजनों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया।दूसरी घटना थाना क्षेत्र के दादर गांव के समीप एनएच 30 पर हुई। जहां सड़क पार कर रहे दादर गांव के मथुरा सिंह के पुत्र रमाकांत सिंह एक कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। कार कोचस से  तरफ से मोहनियां की तरफ आ रही थी। इनका मोहनियां के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


तीसरी घटना में कुदरा थाना क्षेत्र के झलखोरिया ग्राम निवासी बृज मोहन यादव के पुत्र अमरजीत यादव घायल हुए। बताया जाता है कि शनिवार को अपने बाइक पर सवार होकर खरहना जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बस की चपेट में आ गए।जिससे बाइक सहित वे नहर में जा गिरे।अगल बगल के लोगों ने घर में से निकाल कर इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। चौथी  घटना भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव की है। जहां अमित राम का चार वर्षीय पुत्र श्याम बाबू छत से गिरकर घायल हो गया। बताया जाता है कि वह छत पर खेलने के दौरान नीचे गिर कर घायल हो गया। 

पांचवी घटना में  परसथुआ थाना क्षेत्र के सोहसा  ग्राम निवासी भोरिक यादव के पुत्र बैजू यादव बुरी तरह घायल हुए।बताया जाता है की बैजू बाइक से मोहनियां की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान एक स्कार्पियो की चपेट में आ गए।उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया।स्थिति गंभीर देख उन्हें वाराणसी रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। छठी घटना  मोहनियां नगर के चांदनी चौक के ऊपर बने फ्लाई ओवर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के चंदौली ग्राम निवासी संतु कुमार अपने रिश्तेदार अनिल कुमार के साथ शनिवार को वाराणसी से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे।इसी दौरान फ्लाई ओवर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे दोनों को गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया।जहां से बेहतर इलाज हेतु संतु कुमार को रेफर कर दिया गया।निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है

Suggested News