बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक मंत्री ऐसा भी, जिसने लगभग दो दशक से संभाल रखा है एक ही विभाग, जानिए कौन है वो और कितने सालों का है रिकाॅर्ड

एक मंत्री ऐसा भी, जिसने लगभग दो दशक से संभाल रखा है एक ही विभाग, जानिए कौन है वो और कितने सालों का है रिकाॅर्ड

पटना... बिहार में एनडीए के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है। जदयू, भाजपा, हम और वीआईपी के आपसी सहयोग से बनी नई सरकार से सूबे की जनता अबकी बार पहले से अधिक विकास चाहती है। जनता की नजरों में डबल इंजन की सरकार इस बार बिहार को आगे ले जाने का काम करेगी।  इस काम में नीतीश कैबिनेट के उन मंत्रियों का तजुर्बा अधिक शामिल होगा, जिन्हें कई दशकों का अनुभव है। इनमें एक नाम शामिल है, विजेंद्र प्रसाद यादव। विजेंद्र प्रसाद यादव न केवल सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं, बल्कि सबसे अधिक विभागों के संचालन का  अनुभव भी उनके पास है। 

वे आठ सरकारों में मंत्री रहे। यही नहीं देश मेंसबसे लंबे समय तक उर्जा मंत्री रहने का रिकार्ड भी उनके ही नाम पर है। नई सरकार में शामिल  विजेंद्र यादव को तीन मुख्यमंत्रियों के साथ काम करने का अनुभव में है। इन तीन मुख्यमंत्रियों में लालू प्रसाद, नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी हैं। सुपौल विधानसभा क्षेत्र से लगातार वो आठवीं बार जीते हैं। वे वर्ष 1990 से लगातार जीतते रहे हैं। इस दौरान वे 1995, 2000, फरवरी 2005, अक्टूबर 2005, 2010, 2015 और 2020 में विधानसभा के लिए चुने गए। 

विजेंद्र यादव 19 सालों से बिहार के मंत्री रहे हैं और अभी भी उनका सफर जारी है। चार वर्षाें तक लालू की सरकार में वो मंत्री रहे, जबकि साढ़े 13 वर्ष तक नीतीश सरकार में मंत्री रहे। इस क्रम में वो 10 विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभाली। लालू सराकर में 1991से 1995 तक उर्जा मंत्री रहे। नगर विकास व विधि विभाग की कमान भी संभाली। वर्ष 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद उन्हें उर्जा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नीतीश कुमार ने जब जीतनराम मांझी को सीएम बनाया, उस समय भी वे सरकार में रहे। 

कई विभागों की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

विजेंद्र यादव 1990 में बनी लालू सरकार में उर्जा मंत्री रहे। जबकि नीतीश सरकार में भी वे उर्जा मंत्री ही रहे। इस क्रम में वो 17 उन्होंने 17 सालों तक उर्जा विभाग की जिम्मेदारी संभाली। नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर उन्हें उर्जा विभाग ही दिया गया है। लगभग अपने दो दशक के कार्यकाल में वे उर्जा, नगर विकास, विधि, जल संसाधन, निबंधन, उत्पाद व मद्यनिषेध, उद्योग, परिवहन, संसदीय कार्य क्षेत्र, वित्त और वाणिज्यकर मंत्री जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

Suggested News