बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस का बड़ा अभियान! एक रात में हत्या, लूट, अपहरण के 38 शातिर बदमाश गिरफ्तार

पुलिस का बड़ा अभियान! एक रात में हत्या, लूट, अपहरण के 38 शातिर बदमाश गिरफ्तार

कैमूर। एसपी के निर्देश पर भभुआ अनुमंडल क्षेत्र में भभुआ डीएसपी सुनीता कुमारी के नेतृत्व में भभुआ, चैनपुर, चांद, भगवानपुर, बेलान्व और अधौरा थाना क्षेत्र में कुल 38 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार लोगों में अपहरण, डकैती, हत्या, लूट,मारपीट सहित कई मामलों के वारंटी भी शामिल है। बढ़ते अपराध को देखते हुए कैमूर जिले में अपराधियों और फरारी काट रहे अपराधियों के खिलाफ लगातार गिरफ्तारी और कुर्की जब्ती के लिए इस्तेहार चिपकाने का कार्य तेजी से चल रहा है ।

जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कैमूर एसपी के निर्देश पर समकालीन अभियान चलाया गया था। पहले भी समकालीन अभियान चलाकर कुल 53 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी। बीती रात समकालीन अभियान चलाकर 38 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार लोग कई संगीन मामलों के आरोपी हैं तथा कुछ लोग इसमें वारंटी भी शामिल है। भभुआ अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों ने बढ़िया काम किया है। लगातार अपराधियों और वारंटी के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

बदमाशों में हड़कंप की स्थिति

कैमूर पुलिस द्वारा जिले को अपराधियों से मुक्त कराने के लिए चल रहे अभियान यहां के बदमशों में हड़कंप मच गया है। यहां कई शातिर बदमाश या तो अंडर ग्राउंड हो गए हैं या उन्होंने कुछ समय के लिए जिला से  बाहर रहना ही बेहतर समझ लिया है। पुलिस भी इस बार बदमशों को बख्शने के मूड में नजर नहीं आ रही है.


Suggested News