बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NAWADA NEWS : एक रात में चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

NAWADA NEWS : एक रात में चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

NAWADA : जिले के नरहट थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात क्षेत्र के बड़ीपाली गांव में तीन घर एवं छोटीपाली गांव में एक घर यानी कुल चार घरों में निशाना बनाते हुए सोना, चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये नगदी की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी है। एक ही रात चार घरों में चोरी की घटना से गांव में हड़कम्प मच गया है। 

पुलिस के अनुसार बताया गया कि छत के ऊपर एवं खिड़की के रास्ते घर में घुस कर चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों की संख्या चार पांच बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बड़ीपाली गांव में गीता देवी, गिरानी चौधरी और बिपुल कुमार के घर चोरी की घटना हुई है। वहीँ छोटीपाली गांव में कुलेश्वर रविदास के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। 

गीता देवी के घर नगदी 5 हजार, गिरानी चौधरी अपने घर नगदी 1 लाख 80 हजार नगद एवं सोना चांदी के जेवर, और बिपुल कुमार के घर 5 हजार एवं कुलेश्वर रविदास के घर 10 हाजर की चोरी होने की बात बताई गई है। थानाध्यक्ष सरफराज ईमाम ने बताया कि चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News