बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लड़की ने प्यार के इजहार से किया इनकार, एक तरफा प्रेम में पागल युवक ने युवती की मां को उतारा मौत के घाट

लड़की ने प्यार के इजहार से किया इनकार, एक तरफा प्रेम में पागल युवक ने युवती की मां को उतारा मौत के घाट

News4nation desk : एक तरफा प्रेम में पागल युवक ने युवती की मां की सरिया से हमला कर हत्या कर दी। वहीं मां को बचाने के दौरान युवती भी गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले  है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के घिरोर थाना क्षेत्र के कासगंज इलाके में बीती देर रात एक मां और बेटी घर के बरामदे में सोए हुई थी। तभी आरोपी वहां पहुंच गया और सरिया से लड़की की मां पर वार कर दिया। इस घटना में लड़की की मां की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद आरोपी ने लड़की पर भी सरिए से हमला किया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई। हमले में गंभीर रूप से घायल लड़की को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी सिंटू  कासगंज की रहने वाली युवती से प्यार करता था। उसने कई बार लड़की से अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन उसने मना कर दिया। लड़की के मना करनें पर वह बौखला गया और उसी बौखलाहट में उसने पहले तो युवती की मां को मौत के घाट उतारा। फिर उसने युवती को जान से मारने की कोशिश की। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

Suggested News