बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या, बेटे ने कहा - मैं नहीं जानता, उन्हें किस बात की थी परेशानी

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या, बेटे ने कहा - मैं नहीं जानता, उन्हें किस बात की थी परेशानी

SASARAM : खबर सासाराम से है। सासाराम के रेलवे स्टेशन के पास धनपुरवा गुमटी पर एक बुजुर्ग दंपती ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। घटना में मारे गए दंपती की पहचा धनपुरवा के रहने वाले 75 वर्षीय रामाश्रय सिंह तथा उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी के रूप में की गयी है। 

 मृतक के पुत्र ने बताया कि उस तरह का कहीं कोई तनाव की बात नहीं थी। लेकिन फिर भी घटना का कारण क्या है? कुछ पता नहीं चल रहा है। आज सुबह पुलिस ने सूचना दिया कि उनके माता-पिता ट्रेन से कट गए हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं ना कहीं कोई पारिवारिक तनाव हो सकता है। वहीं जीआरपी प्रभारी संतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास की है। 

खुद का था किराना दुकान

 बता दें कि मृतक रामाश्रय सिंह अपना किराना का दुकान चलाते थे। उनका इकलौता पुत्र दुर्गेश कुमार संझौली में प्रखंड कार्यालय में कार्यरत है। जीआरपी पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है।

Suggested News