बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में तेज रफ़्तार बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा में तेज रफ़्तार बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : जिले के राजगीर थाना इलाके के नई पोखर रसलपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को धक्का मार दिया। जिसकी इलाज के दौरान पावापुरी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जबकि बाइक सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। मृतक स्व सोहराई राम का 70 वर्षीय पुत्र छोटे राम है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।

परिजनों ने बताया कि सुबह वे अपने घर के पास खड़ा थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। भागने के दौरान बाइक सवार भी जख्मी हो गया। 

स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए राजगीर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए दोनो को  चिकित्सक ने पावापुरी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को बुजुर्ग की मौत हो गई। 

राजगीर थानाध्यक्ष चंद्रभानू ने बताया शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजन के हवाले कर दिया गया है। बाइक सवार युवक भी जख्मी है जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा की बाइक को जप्त कर लिया गया है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News