बदला लेने के लिए की गई बुजुर्ग की हत्या, घर से 50 मीटर दूर खेत में फेंका मिला शव

बदला लेने के लिए की गई बुजुर्ग की हत्या, घर से 50 मीटर दूर ख

HAJIPUR : पातेपुर थाना क्षेत्र के लेमुआरी सिमरवारा गांव के एक जनेरा के खेत से शनिवार की सुबह एक वृद्ध का शव बरामद किया गया। खेत में शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान गांव के ही 65 वर्षीय जागेश्वर चौधरी के रूप में हुई। घटना की सूचना पातेपुर थाना की पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मोके पर पहुंच गये। घटनास्थल पर जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वृद्ध की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करने की आशंका जतायी जा रही है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हे

जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह शौच के लिए गये लोगों की नजर जनेरा के खेत में पड़े शव पर पड़ी. मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2017 में जागेश्वर चौधरी का अपने पट्टीदार राजेंद्र चौधरी के साथ विवाद हुआ था। उस वक्त हुई मारपीट में घायल राजेंद्र चौधरी के पुत्र दया राम चौधरी उर्फ दयानंद की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। इस मामले में जागेश्वर चोधरी समेत कई लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी. 

बताया जाता है कि मामले के सुलह को लेकर कई बार ग्रामीण स्तर पर पंचायत भी हुई थी. हत्या मामले के सभी आरोपित बेल पर बाहर थे, लेकिन राजेंद्र चौधरी बार-बार हत्या के बदले हत्या की धमकी दे रहा था। इस डर से वह अपने पूरे परिवार के साथ घर छोड़ कर कहीं अलग रहने लगा था. दवा लेने के लिए हर माह सिमरवारा चौक आता था जागेश्वर ग्रामीणों ने बताया कि जागेश्वर चौधरी हर महीने होमियोपैथी की दवा लेने के लिए अपने पट्टीदार से छुप कर गांव आया करता था।

शुक्रवार को कुछ लोगों ने उसे सिमरवारा चौक तथा पातेपुर बाजार में भी देखा था. आशंका जतायी जा रही है कि शुक्रवार देर शाम जागेश्वर के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर जनेरा के खेत में ले जाकर उसकी पीट-पीट कर व गला दबाकर हत्या कर दी गयी. जिस जगह से शव बरामद किया गया, वहां कुछ दूर में फसल का भी नुकसान हुआ है. आशंका जतायी जा रही है कि बदमाशों से उसकी हाथापाई भी हुई होगी.

हत्या के बाद मृतक के पट्टीदार घर छोड़ कर हुए फरार बताया गया कि जागेश्वर की हत्या के बाद उसके सभी पट्टीदार घर छोड़ कर फरार बताए गए है. थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि लेमुआरी सिमरवारा गांव से शव बरामदगी मामले में मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी है. सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सौंप दिया गया है. मृतक पर हत्या का मामला दर्ज होने की जानकारी मिली हे परिजनों से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार