बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सांसद पति अजय सिंह की गाड़ी से बुजुर्ग को लगी ठोकर, पैर की टूटी उंगलियाँ, अस्पताल में चल रहा है इलाज

सांसद पति अजय सिंह की गाड़ी से बुजुर्ग को लगी ठोकर, पैर की टूटी उंगलियाँ, अस्पताल में चल रहा है इलाज

SIWAN : सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह के काफिले की एक गाड़ी से बुजर्ग व्यक्ति को धक्का लग गया। जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति के पैर की तीन उंगली टूट गई है। घायल व्यक्ति हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के टरवा गांव निवासी सुनरिका राम बताया जा रहा है। 

घायल व्यक्ति ने बताया कि वह अपने गांव टरवा परसा में था। तभी टरवा गांव में एक सादी समारोह में शामिल होने के बाद सांसद पति अजय सिंह का काफिला निकला। जिसमे चार गाड़िया शामिल थी। तीन गाड़ी पार हो गई। लेकिन चौथी गाड़ी बुजुर्ग की पैर पर चढ़ गई। जिसके बाद वह घायल होकर वही गिर गया। इसके बावजूद अजय सिंह का काफिला नही रुका। 

घायल व्यक्ति का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य हसनपुरा में कराया गया। जहाँ डॉक्टर ने उचित इलाज के लिए सिवान रेफर कर दिया है। लेकिन सांसद या सांसद पति घायल व्यक्ति की सुध लेने भी नहीं पहुंचे हैं। आपको बताते चले कि ये वही अजय सिंह है जो आज कल हनुमान चालीसा हिदुस्तान में और अज़ान पाकिस्तान में होगा बयान देखर मीडिया में छाए हुए हैं। अब देखना होगा कि इस बुजुर्ग घायल व्यक्ति की मदद कौन करता है। 

सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News