बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनाव में जोर पकड़ने लगा बिहार में का बा ? ट्रेंडिंग के साथ सोशल मीडिया पर छाया जदयू का ट्वीटर अटैक

चुनाव में जोर पकड़ने लगा बिहार में का बा ? ट्रेंडिंग के साथ सोशल मीडिया पर छाया जदयू का ट्वीटर अटैक

PATNA: बिहार में का बा ? इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहा है। बोलचाल में भी इसका प्रचलन बढ़ गया है। मुम्बई में का बा के तर्ज पर बिहार विधान सभा चुनाव में भी इसका खूब उपयोग किया जा रहा है। पार्टी की तरफ से भी वार पलटवार का दौर जारी है। ऐसे में जहां भाजपा ने बिहार में का बा के तर्ज पर बिहार में इ बा का वीडियो जारी किया गया है। वहीं जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने ट्वीवट करते हुए बिहार में का नइखे बा? लिखा है। जिसके जरिए सीधे लालू राबड़ी के 15 साल पर निशाना साधा गया है। 

अभिषेक झा ने लिखा है कि बिहार में नरसंघार वाला सरकार नइखे, बिहार में भ्र्ष्टाचार वाला सरकार नइखे, यहां लालटेन के दरकार नइखे, यहां पति पत्नी वाला सरकार नइखे, यहां होटवार नइखे, यहां बहनोई और साला के राज नइखे, यहां गुंडा के सर पर ताज नइखे, लालू जी के जंगलराज नइखे.....


ट्वीटटर अटैक के जरिए अभिषेक झा ने बिहार के 15 साल के लालू राबड़ी शासन में हुए नरसंहार का जिक्र किया है। भ्रष्टाचार का जिक्र किया है। राजद के सिंबल पर हमला करते हुए लालटेन युग के खत्म होने की बात कही है। पति पत्नी वाली सरकार पर तंज किया गया है। रांची में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव के होटवार की बाते लिखी गई है। लालू के रिश्तेदार रहे साधु सुभाष के साथ रिश्ता और वंशवाद पर हमला किया गया है। बिहार में का बा ? और बिहार में का नहीं बा ? के जरिए चुनाव में यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की पूरी संभावना है। 


Suggested News