बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण, 19 मई को PM मोदी समेत इन दिग्‍गजों की किस्‍मत का फैसला

लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण, 19 मई को PM मोदी समेत इन दिग्‍गजों की किस्‍मत का फैसला

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए शुक्रवार शाम छह बजे प्रचार अभियान थम गया। मतदान 19 मई को होगा। इस चरण में बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।

निर्वाचन आयोग ने सातवें चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को शाम छह बजे प्रचार थमने से पहले इस चरण में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी। पिछले छह चरण के चुनाव में 543 लोकसभा सीटों में से अब तक 484 सीटों पर मतदान हो चुका है। सातवें चरण में पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13, बिहार और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, पश्चिम बंगाल की नौ, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ सीट पर मतदान होगा। अंतिम चरण के चुनाव में कुल 918 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

बता दें कि लगभग 10 करोड़ मतदाता 19 मई को इनके भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। सातवें चरण के चुनाव में नक्सल प्रभावित बिहार की सासाराम और काराकट लोकसभा सीट के चार-चार विधानसभा क्षेत्रों में तथा उत्तर प्रदेश की राबर्टसगंज सीट के तीन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की अवधि सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित की गई है। झारखंड के तीन लोकसभा क्षेत्रों राजमहल, दुमका और गोड्डा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इस चरण में शामिल राज्यों की शेष सभी सीटों पर सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा।

सातवें चरण के चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। उनका मुकाबला सपा की शालिनी यादव और कांग्रेस के अजय राय से है। इनके अलावा बीजेपी से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का मुकाबला पटना साहिब से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पंजाब की अमृतसर, मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश की गाजीपुर और अनुप्रिया पटेल बतौर अपना दल उम्मीदवार मिर्जापुर सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।

इनके अलावा प्रमुख उम्मीदवारों में फिल्म अभिनेता सनी देओल गुरदासपुर से, भोजपुरी गायक रवि किशन गोरखपुर से और किरण खेर चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन दुमका से चुनाव मैदान में हैं। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार बिहार के सासाराम से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बक्सर, आरके सिंह आरा और रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र से चुनावी मैदान में हैं।

Suggested News