बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव प्रचार खत्म, 19 मई को होगी आखिरी चरण की वोटिंग

लोकसभा चुनाव प्रचार खत्म, 19 मई को होगी आखिरी चरण की वोटिंग

PATNA : बिहार में 17वीं लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। 19 मई को 8 लोकसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इनमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबादसंसदीय सीटें शामिल हैं।अंतिम दौर में 1.52 करोड़ मतदाता आखिरी चरण में 157 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।


मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक है, लेकिन पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र केमसौढी और पालीगंज, सासाराम केभभुआ, चैनपुर, चेनारी और सासाराम, कारकाट के डिहरी, कारकाट, गोह और नवीनगर में सुबह सात बजे से चार बजे तक ही मतदान होगा।


पटना साहिब में बीजेपी के रविशंकर प्रसाद का मुकाबला कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से है। जबकि पाटलिपुत्र में बीजेपी के रामकृपाल यादव की टक्कर आरजेडी के मीसा भारती से है। वहीं आरा में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और बक्सर में अश्विनी चौबेको सीधी चुनौती मिल रही है। 


सासाराम में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार कांग्रेस की उम्मीदवार हैं उनको बीजेपी के छेदी पासवान कड़ी टक्कर दे रहे हैं।काराकाट में आरएलएसपी के उपेंद्र कुशवाहा का मुकाबला जेडीयू के महाबली सिंह से है। जबकि जहानाबाद में जेडीयू के चंदेश्वर प्रसाद चंदवंशी का मुकाबला आरजेडी के सुरेन्द्र यादव से है।  

Suggested News