बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में हुआ चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 मार्च को आएगा चुनाव परिणाम

मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में हुआ चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 मार्च को आएगा चुनाव परिणाम

DESK. देश के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव अगले महीने होगा। पूर्वोत्तर के 3 राज्य मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। तीनों ही राज्यों में 60-60 सीटें हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावी तारीखों का ऐलान किया है। गौरतलब है कि तीनों राज्यों में कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है। तीनों ही राज्यों में आचार संहिता लागू हो गया है। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि नागालैंड और मेघालय में एक चरण में चुनाव होंगे। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे। वहीं, त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। 

राजीव कुमार ने बताया कि तीनों ही राज्यों में महिला वोटर की भागीदारी ज्यादा है। तीनों राज्यों में चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें - 31.47 लाख महिला मतदाता, 97,000 80+ मतदाता और 31,700 विकलांग मतदाता शामिल हैं। 3 राज्यों में चुनाव में भाग लेने के लिए 1.76 लाख से अधिक पहली बार मतदाता हैं।


Suggested News