बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिवहर के पिपराही प्रखंड प्रमुख का चुनाव संपन्न, उपेन्द्र पासवान बने ब्लॉक 'प्रमुख'

शिवहर के पिपराही प्रखंड प्रमुख का चुनाव संपन्न, उपेन्द्र पासवान बने ब्लॉक 'प्रमुख'

DESK: बिहार में पंचायत चुनाव संपन्न हो गये हैं। अब राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण,प्रमुख-उप प्रमुख एवं जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव कराये जा रहे हैं। तीन जनवरी तक यह काम संपन्न करा लेना है। इसी कड़ी में सभी जिलों में चुनाव कराये जा रहे हैं। आज शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ।

शिवहर के पिपराही प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों की कुल संख्या 14 है। आठ मत पाकर उपेन्द्र पासवान उर्फ शिवचंद्र पासवान चुनाव जीत गये। उन्होंने विरोधी अनिता देवी को 2 मतों से हराया। उपेन्द्र पासवान को 8 मत जबकि अनिता देवी को 6 मत मिले। इस तरह से पिपराही प्रखंड में उपेन्द्र पासवान प्रमुख निर्वाचित हुए। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ ने विजयी प्रत्याशी को जीत का सर्टिफिकेट दिया। उपेन्द्र प्रसाद की जीत पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है। जीत के बाद उनके समर्थक खुशी से झुम उठे। सामाजिक कार्यकर्ता रूपेश अकेला ने भी प्रमुख पद पर जीत की बधाई दी है।  



Suggested News