बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनाव परिणाम : पांच राज्यों में तीन ही मुख्यमंत्री बचा पाये अपनी सीट, दो को मिली शिकस्त

चुनाव परिणाम : पांच राज्यों में तीन ही मुख्यमंत्री बचा पाये अपनी सीट, दो को मिली शिकस्त

Desk. पांच राज्यों में हुए चुनाव का आज काउंटिंग जारी है। अब तक के नतीजों में पांच राज्यों में से चार में बीजेपी सरकार बना सकती है। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है। वहीं इस चुनाव में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री ही अपनी सीट बचा पाएं हैं। दो राज्यों के मुख्यमंत्री चुनाव हार गये हैं। चुनाव नतीजे के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर से चुनाव जीत गये हैं। वहीं मणीपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी चुनाव जीत गये, जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गये हैं। साथ ही पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गये हैं।

उत्तर प्रदेश में ताजा चुनाव नतीजों के मुताबिक भाजपा सरकार बना सकती है। भजपा अब तक 33 सीटों पर चुनाव जीत चुकी है और 218 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सपा एक सीट पर चुनाव जीती है और 112 सीटों पर आगे चल रही है। इस चुनाव में सबसे बुरा हाल कांग्रेस और बसपा का हुआ है। बसपा मात्र एक सीट पर ही आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस एक सीट जीत चुकी है और एक पर आगे चल रही है। 


वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत हासिल कर ली है। 82 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव जीत गयी है, जबकि 10 सीटों पर आगे चल रही है। पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल के कई दिग्गज चुनाव हार गये। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी दोनों सीटों पर चुनाव हार गये। साथ ही पूर्व सीएम कैप्टन अमरेंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, अकाली दल के सुखवीर सिंह बाद अपनी सीट नहीं बचा पाये हैं। वहीं पंजाब में 14 सीटों पर कांग्रेस चुनाव जीत चुकी है और चार सीटों पर आगे है।

उत्तराखंड में भाजपा स्पष्ट बहुमत की ओर है, लेकिन यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही चुनाव हार गये। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हरीश रावत भी चुनाव हार गये हैं। चुनाव नतीजों के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा 20 सीटों पर जीत चुकी है और 27 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 6 सीटों पर चुनाव जीत चुकी है और 13 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा एक सीट पर जीती है और एक सीट पर आगे है।

गोवा के 40 सीटों में 39 का परिणाम जारी हो गये हैं। भाजपा 20 सीटों पर चुनाव जीत गयी है। वहीं कांग्रेस 10 सीटों पर चुनाव जीत गयी है और एक सीट पर आगे चल रही है। साथ ही 2 सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गयी है। वहीं मणीपुर की 60 सीटों में 35 का परिणाम जारी हो गया है। भाजपा 17 सीट जीत गयी है और 14 पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस चार सीट ही जीत पायी है।

Suggested News