बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संकट की इस घड़ी में चुनावी धुन, सामने आ गया है बीजेपी का जनता से छद्म प्रेम : सदानंद सिंह

संकट की इस घड़ी में चुनावी धुन, सामने आ गया है बीजेपी का जनता से छद्म प्रेम : सदानंद सिंह

Patna : अमित शाह की वर्चुअल रैली को लेकर विपक्ष हमलावर है। राजद के बाद अब कांग्रेस ने शाह की वर्चुअल रैली को लेकर बड़ा हमला बोला है। 

बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि इस कोरोना संकट के दौर में भी भाजपा को चुनावी धुन लगी है। इससे स्पष्ट होता है कि देश की पीड़ित जनता की चिंता उसे नहीं है। भाजपा जनता से सिर्फ छद्म प्रेम करती है। उसके राजनीति का उद्देश्य जनता की सेवा नहीं है, सिर्फ सत्ता की प्राप्ति करना है। 

सदानंद सिंह ने कहा कि पूरा देश कोरोना की दुश्वारियां झेल रहा है। इस विपत्ति काल में हमारा बिहार दोहरी मुसीबत झेल रहा है। एक तो बिहार के लोग रोजी–रोजगार की समस्या से पीड़ित हैं। वहीं दूसरी ओर हमारे प्रवासी लोगों के स्व-प्रदेश आने की दुश्वारियां है। ऊपर से राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बेलगाम बढ़ रही है। ऐसे में बिहार की जनता की सेवा करने के बजाये देश के गृहमंत्री का वर्चुवल रैली करना यह दर्शाता है कि भाजपा सिर्फ चुनाव और सत्ता प्राप्ति की ही चिंता करती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के नेताओं के बयानों को देखने से लगता है कि वे कोरोना काल में भी जनहित के बदले राजनीति के ही कार्यों में व्यस्त हैं। जिसे विपत्ति काल में कदापि सही नहीं कहा जा सकता है।

बता दें मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एस साल और एनडीए सरकार के 6 साल के कार्यकाल पूरा होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा 7जून को  वर्चुअल रैली का ऐलान किया गया है। इस रैली को बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बिहार बीजेपी द्वारा शाह के इस वर्चुअल रैली को लेकर तैयारी शुरु कर दी गई है। 

Suggested News