बिहार में 11 सीटों पर 21 मार्च को चुनाव, राजद ने 4 सीटों के लिए नाम किया फाइनल!

बिहार में  11 सीटों पर 21 मार्च को चुनाव, राजद ने 4 सीटों के

पटना: बिहार में एमएलसी को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए  चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. बिहार में एमएलसी के लिए 21 मार्च को वोटिंग होगा. राजद ने विधान परिषद में भेजे जाने वाले सदस्यों के नाम फाइनल कर लिए हैं.

राबड़ी देवी का विधान परिषद में जाना तय

राजद अपने विधायकों की संख्या केआधार पर चार विधान पार्षद सदन में भेज सकता है. सूत्रों के अनुसार  पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का विधान परिषद में जाना तय है. राजद की प्रवक्ता उर्मिला ठाकुर भी विधानपरिषद जाना तय माना जा रहा है. 

अब्दुल बारी सिद्दीकी का भी एमएलसी बनना तय

राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का भी एमएलसी बनना तय माना जा रहा है. तो राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को एमएलसी बनाया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार अब इस पर  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मुहर लगानी बाकी है.

सरगर्मी तेज

बता दें बिहार विधान परिषद के जिन 11 सदस्यों का कार्यकाल पूरा होनेवाला है उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हैं. इसके अलावे पूर्व सीएम राबड़ी देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री संजय कुमार झा, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नीतीश कैबिनेट में मंत्री संतोष कुमार सुमन, मंगल पांडेय, विप के उप सभापति रामचंद्र पूर्वे, खालिद अनवर, रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं.

बिहार विधानसभा में संख्या बल

बिहार विधानसभा में संख्या बल की बात करें तो पास BJP के 78, JDU के 45 और HUM के चार एवं एक निर्दलीय विधायक के वोट हैं. जानकारों के अनुसार एक प्रत्याशी की जीत के लिए 22 MLA के समर्थन की जरूरत होगी. इनमें तीन सीटें भाजपा आसानी से जीत लेगी, जबकि जेडीयू के खाते में दो जाएगी. वहीं छठे सदस्य की जीत के लिए अतिरिक्त मत जुटाने होंगे. वहीं विपक्षी खेमे में RJD के पास 79, कांग्रेस के 19, वाम दल के 16 MLA हैं. जबकि AIMIM के 1 MLA हैं.