बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिजली विभाग के जेई की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बिजली विभाग के जेई की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BAGAHA : नगर के रत्नमाला के समीप धोबी घटवा के पास मुख्य सड़क एनएच 727 पर अज्ञात वाहन ने चौतरवा विद्युत कार्यालय में कार्यरत जेई विकास कुमार को ठोकर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वे अपने किराए के आवास से चौतरवा कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान घटना घटी है। बताया जा रहा है की वे अपनी बाइक रोक कर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी बीच वाहन ने ठोकर मार दिया और चालक वाहन लेकर चालक फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची नगर थाना की पुलिस तथा स्थानीय लोगो की सहयोग से शव अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने मृत घोषित कर दिया। 

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विकास कुमार मूल रूप से कटिहार जिले के आनंदनगर होमियोपैथी कॉलेज मोहल्ले के रहने वाले हैं। तीन वर्ष पहले चौतरवा ग्रिड में बतौर जेई के रूप में योगदान किये थे। बगहा दो मंत्री मार्किट के पास महंथ बैठा के मकान में किराया से रहते थे। मृत विकास कुमार की पत्नी अंजू देवी, आठ वर्षीय पुत्र, तीन  वर्षीय पुत्री का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर विधुत विभाग के अधिकारी कर्मी सभी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर सहयोग करते नजर आए। 

विभाग के सहायक अभियंता मनोज कुमार ने बताया की जानकारी के अनुसार विकास अपने किराए के मकान से अपने कार्यालय चौतरवा बाइक से जा रहे थे। चौतरवा जाने के क्रम में रत्नमाला के समीप धोबी घटवा के पास किसी का फोन आया। बाइक को सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे। तभी पीछे से आ रही तेज अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे इनकी मृत्यु हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन को शव सौंप दिया। शव को विभाग के सहयोग से मृतक के पैतृक आवास भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News