बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस की शर्मनाक करतूत : नशे में धुत होकर लोगों को जमकर पीटा, पिलाई जबरन पेशाब

पुलिस की शर्मनाक करतूत :  नशे में धुत होकर लोगों को जमकर पीटा, पिलाई जबरन पेशाब

NEWS4NATION DESK : जनता की रक्षा करने के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों द्वारा एक ऐसी घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है जिससे पुलिस महकमे की बात तो छोड दीजिए इंसानियत पर ही सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि इस मामले के दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला मध्य-प्रदेश के अलीराजपुर जिले की है।  

घटना के संबंध में बताया गया है कि अलीराजपुर के एक पुलिस स्टेशन के चार पुलिसकर्मियों ने नशे की हालत में कुछ लोगों और उनको पेशाब पीने पर भी मजबूर किया।

बताया जा रहा है कि अलीराजपुर जिले के नानपुर पुलिस स्टेशन चार पुलिसकर्मी नानपुर फाट बांध के पास पिकनिक के लिए गए थे। वहीं किसी बात पर उनका कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनकी पिटाई कर दी। 

पीड़ितों के परिवारों ने आरोप लगाया है कि घटना के वक्त पुलिसकर्मी नशे में थे। उन्होंने पहले 5 लोगों को पीटा और फिर पांचों को उनका पेशाब पीने के लिए भी मजबूर किया।

इधर मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। 

अलीराजपुर एसपी  ने बताया नानपुर पुलिस स्टेशन प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

Suggested News